चलती बाइक से गिरकर महिला जख्मी
जमुई। रविवार को एनएच 333 पर चलती असंतुलित होकर महिला बाइक से गिर गई। जिसमें वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:00 PM (IST)
जमुई। रविवार को एनएच 333 पर चलती असंतुलित होकर महिला बाइक से गिर गई। जिसमें वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि नैयाडीह पंचायत के लालपुर निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी अपने तीन बच्चों और देवर के साथ बाइक से सोनो से लालपुर घर वापस जा रही थी। औयरा पेट्रोल पंप के पास उसके बाइक को पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी। इस कारण वह बाइक से असंतुलित होकर नीचे सड़क पर गिर पड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें