मुखिया ने किया पंचायत भवन का उद्घाटन
जमुई। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल जमुई द्वारा निमित चकाई पंचायत के बेरवारी गांव
जमुई। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल जमुई द्वारा निमित चकाई पंचायत के बेरवारी गांव में सोमवार को पंचायत राज पदाधिकारी मो. शोएब अख्तर के नेतृत्व में चकाई मुखिया राधिका देवी द्वारा फीता काटकर पंचायत सरकार माडल भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पंचायत राच्य पदाधिकारी शोएब अख्तर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत सशक्तीकरण रास्ते में सरकार भवन मील का पत्थर साबित होगा। पहले छह पंचायतों पर में एक पंचायत सरकार भवन बनना तय हुआ था। मगर अब सभी पंचायतों में भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसी भवन में पंचायत के सभी कार्य किए जाएंगे। इस मॉडल पंचायत भवन की लागत 80 लाख बताई जाती है। इसके अलावे सरपंच कचहरी भवन का भी उद्घाटन चकाई सरपंच संतोषी देवी ने किया। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता बाला लखेन्द्र दास, सहायक अभियंता मायानंद मिश्र, कनीय अभियंता मंजीत कुमार, सुरेश राम, मिथिलेश कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय साह, भुवनेश्वर पासवान, शकर साह, अशोक साह, लीलो साह, प्रमोद पाडेय, जेठू मराडी, मुंशी मराडी, शदीक अंसारी, विजय साह आदि मौजूद थे।