व्याहुत कलवार महासभा ने की भगवान बलभद्र की पूजा
जमुई। अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा जमुई इकाई द्वारा रविवार को गांधी पुस्तकालय सभागार में भगवान बलभद्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
जमुई। अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा जमुई इकाई द्वारा रविवार को गांधी पुस्तकालय सभागार में भगवान बलभद्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। अन्य जिलों और प्रदेशों से व्याहुत कलवार समाज के अतिथियों ने समाज के उत्थान पर जोर दिया। स्वजातीय बुद्धिजीवियों ने मुख्य रूप से शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। इसके पहले सुबह में भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई जो गांधी पुस्तकालय से निकलकर जमुई शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: पुस्तकालय में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के उपरांत भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की गई। वहीं बच्चों और महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों के बीच गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में युवा वर्ग ने मुख्य रूप से अपना योगदान दिया। इस मौके पर अभय भगत, पवन कुमार भगत, पवन भगत, विक्की भगत, संजय भगत, बृजमोहन भगत, जय प्रकाश भगत, अमरनाथ भगत आदि ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।