विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी AC स्पेशल ट्रेनें

Published: Mon, 23 Feb 2026 02:29 PM (IST)

होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष वातानुकूलित ट्रेनें चलाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। होली के त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने हावड़ा से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे उन लोगों को बहुत फायदा होगा जिन्हें नियमित ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है।

दिल्ली से हावड़ा (04052): यह ट्रेन 25 फरवरी से 3 मार्च तक रोज शाम 6:15 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

हावड़ा से दिल्ली (04051): यह ट्रेन 27 फरवरी से 5 मार्च तक रोज रात 1:40 बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन रास्ते में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों तरफ से रुकेगी। यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन होगी, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक रहेगा। रेलवे का मकसद है कि त्योहार के समय घर जाने वाले लोगों को सीट के लिए परेशान न होना पड़े।

सिमुलतला और टेलवा बाजार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में सुधार

पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल ने बिहार रेल यूजर्स कम्युनिटी के शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए आसनसोल रेल मंडल कदम उठाए हैं। सिमुलतला स्टेशन कोच डिस्प्ले बोर्ड जल्द होंगे ठीक। स्टेशन पर खराब पड़े कोच इंडिकेटर बोर्ड के मामले को गंभीरता से नोट किया गया है।

संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस सिस्टम को तुरंत ठीक कर नियमित रूप से चालू किया जाए। भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न आए, इसके लिए रखरखाव के नियमों को और सख्त किया जा रहा है।