विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के जमुई में मालगाड़ी का इंजन फेल, हावड़ा-दिल्ली रूट की कई ट्रेनों पर पड़ा असर

Published: Mon, 24 Aug 2026 08:17 AM (GMT+05:30)

हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर घोरपारन के समीप रविवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया, जिससे डाउन लाइन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. घोरपारन के समीप मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल।

  2. हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर परिचालन बाधित।

  3. कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोकी गईं।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत झाझा-जसीडीह रेलखंड पर सोमवार की अहले सुबह एक मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो जाने से डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

घटना नरगंजो और घोरपारण स्टेशन के बीच पोल सं. 356/12 के पास हुई। बताया जाता है कि डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी (डीएससीवाइ) का इंजन अहले सुबह करीब 04:32 बजे अचानक तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया।

लाइन बाधित होने की सूचना मिलते ही झाझा से दूसरा इंजन रवाना किया गया। झाझा से पहुंचे इंजन की मदद से मालगाड़ी को सुबह करीब 06:00 बजे खींचकर आगे के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। इस क्रम में ट्रेन सं. 22588 अमृत भारत एक्सप्रेस डाउन लाइन पर मालगाड़ी के खड़े रहने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुई।

ट्रेन सं. 13166 सहरसा-कोलकाता एक्सप्रेस मेन लाइन बाधित होने से नियंत्रित कर चलाई गई। ट्रेन सं. 63298 देवघर-पटना मेमू पैसेंजर सुबह 05:00 बजे खुलने वाली यह लोकल ट्रेन भी परिचालन बाधित होने से प्रभावित रही।

झाझा से अतिरिक्त इंजन जोड़कर मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किए जाने के बाद सुबह 06:00 बजे डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान Air India विमान से पक्षी टकराया, कुछ देर के लिए सहम गए थे 164 यात्री