रसोइया के समर्थन में उतरा माले
जमुई। अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के आह्वान पर रसोइया हड़ताल के समर्थन में हड़ताली रसोइया की मांग को पूरा कर जनहित में शिक्षाहित हड़ताल खत्म करने को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर राज्य व्यापी धरना व प्रदर्शन किया गया।
जमुई। अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के आह्वान पर रसोइया हड़ताल के समर्थन में हड़ताली रसोइया की मांग को पूरा कर जनहित में शिक्षाहित हड़ताल खत्म करने को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर राज्य व्यापी धरना व प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम रामेश्वर मांझी के नेतृत्व में हुई। भाकपा माले नेता बालदेव यादव ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा शोषण रसोइया को किया जा रहा है। सबसे कम मानदेय रसोईया को दी जा रही है। उन्होंने ने कहा कि 1250 रुपये मासिक मानदेय से एक आदमी को भरपेट भोजन भी नहीं हो सकता है। इतनी कम मासिक मजदूरी पर काम करवाना भी गुलामी को उजागर करता है। भाकपा माले के अंचल सचिव महेन्द्र यादव ने कहा कि सूबे की सरकार में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व लूट-खसोट जमकर किया जा रहा है। रामेश्वर मांझी ने कहा कि जब तक रसोइया को उचित मानदेय नहीं दिया जाएगा। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगी। मौके पर विजय पासवान, बंगाली मांझी, ललिता देवी, रूबी देवी, पुनिया देवी, बेदमिया देवी सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता रसोइया मौजूद थीं।