समाजसेवी डॉ. नीरज व मुखिया ने वितरित किया नारियल
जमुई। प्रखंड के हरला पंचायत के गोड्डी गांव में समाजसेवी सह जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार साह व संबंधित पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने छठव्रतियों के बीच नारियल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया।
जमुई। प्रखंड के हरला पंचायत के गोड्डी गांव में समाजसेवी सह जिले के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार साह व संबंधित पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने छठव्रतियों के बीच नारियल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया। 500 से अधिक व्रतियों के बीच पूजन सामग्री के साथ नारियल का वितरण किया गया। इस लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। मौके पर डॉ. नीरज ने कहा कि आस्था के महापर्व में जितना पुण्य व्रत करने से मिलता है। उतना ही पुण्य छठव्रतियों को पूजा करने में सहयोग करने से भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति अगर लोक आस्था के इस महापर्व को आर्थिक तंगी के कारण नहीं कर पाता है तो समतामूलक व सभ्य समाज के लिए कालिख के समान है। मैं वैसे लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार हूं। मुखिया सरिता देवी ने कहा कि पंचायत वासियों की सेवा के लिए वो कृतसंकल्पित है। इस मौके पर समाजसेवी घनश्याम साह, सच्जन साह, उपमुखिया मनोज कुमार ¨सह सहित कई लोग मौजूद थे।