रसोइया के हड़ताल के समर्थन में उतरा माले
जमुई। अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के आह्वान पर रसोइयों के हड़ताल के समर्थन में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया गया।
जमुई। अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के आह्वान पर रसोइयों के हड़ताल के समर्थन में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया गया। धरना रामेश्वर मांझी के नेतृत्व में दिया गया। भाकपा माले नेता बालदेव यादव ने कहा कि रसोइयों का शोषण किया जा रहा है। सबसे कम मानदेय रर्सोया को दी जाती है। अंचल सचिव महेन्द्र यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर पंचायत राज के गांधी जी के सपने को चकनाचूर किया जा रहा है। बिना काम किए ही योजनाओं की राशि निकाली जा रही है। रामेश्वर मांझी ने कहा कि जब तक रसोइया को उचित मानदेय नही दिया जाएगा। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर विजय पासवान, बंगाली मांझी, ललिता देवी, रूबी देवी, पुनिया देवी, बेदमिया देवी सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता व रसोइया मौजूद थे।