विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनामी बदमाश Pappu Mandal का खेल खत्म! बिहार पुलिस के खौफ से खुद ही कोर्ट में कर दिया सरेंडर, 8 संगीन मामलों में है आरोपी

By Manikant SinghEdited By: Rajat Mourya
Published: Thu, 30 Nov 2023 09:06 PM (IST)

Pappu Mandal Surrender जमुई के कुख्यात इनाम बदमाश पप्पू मंडल ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पप्पू मंडल ...और पढ़ें

इनामी बदमाश पप्पू मंडल ने किया सरेंडर, हत्या-अपहरण जैसे 8 संगीन मामलों में है आरोपी
इनामी बदमाश पप्पू मंडल ने किया सरेंडर, हत्या-अपहरण जैसे 8 संगीन मामलों में है आरोपी

HighLights

  1. मोस्ट वांटेड कुख्यात इनामी अपराधी सुरेंद्र मंडल उर्फ पप्पू मंडल ने किया आत्मसमर्पण
  2. हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला, मारपीट, रंगदारी सहित 8 संगीन मामले का है आरोपी
  3. जमुई पुलिस ने ली राहत की सांस

संवाद सहयोगी, जमुई। जिले का मोस्ट वांटेड कुख्यात इनामी अपराधी सुरेंद्र मंडल उर्फ पप्पू मंडल ने गुरुवार को पुलिस दबिश की वजह से जमुई व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 50 हजार के इनामी अपराधी पप्पू मंडल के सरेंडर करने पर जमुई पुलिस ने राहत की सांस ली है। विगत 6 साल से पुलिस और पप्पू मंडल के बीच चल रही लुका-छुपी का खेल खत्म हो गया।

पप्पू मंडल के सरेंडर करने की खबर आग की तरह फैली और जमुई पुलिस भी इसकी सच्चाई जानने न्यायालय तक पहुंच गई। पप्पू के सरेंडर की खबर सच साबित होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पटना हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद और उससे पहले भी जमुई पुलिस द्वारा लगातार पप्पू मंडल के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था।

हत्या, अपहरण, रंगदारी जैसे 8 संगीन मामलों में आरोपी

पुलिस ने पप्पू मंडल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और इनाम की राशि 50 हजार से 2 लाख करने की अनुशंसा जमुई एसपी ने सरकार से की थी। पप्पू मंडल पर नगर थाना में हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला करने, मारपीट, रंगदारी सहित 8 संगीन मामले दर्ज हैं। टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल पप्पू मंडल जमुई कोर्ट से गलत तरीके से जमानत लेने का भी प्रयास कर चुका था।

विदित हो कि बीते 11 जुलाई को पप्पू मंडल के जमानत के लिए न्यायालय परिसर में किसी अन्य शख्स को खड़ा कर जमानत लेने का प्रयास किया गया था। इस मामले में पप्पू मंडल की जगह कोर्ट पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। पप्पू मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस लगातार पप्पू मंडल को गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी कर रही थी।

पप्पू मंडल को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

22 दिसंबर 2022 को पुलिस की एक टीम पप्पू मंडल को गिरफ्तार करने उसके गांव संगथू पहुंची थी। पुलिस की टीम जब पप्पू मंडल के घर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी कर रही थी तभी 30 से 40 की संख्या में अज्ञात महिला एवं पुरुष द्वारा पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया था। इस हमले में कुछ पुलिस कर्मियों को चोट भी आई थी और इस दौरान अपराधी पप्पू मंडल छिपकर वहां से भाग निकला था।

एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि कुख्यात अपराधी पप्पू मंडल को गिरफ्तार करने का पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जब भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने जाती थी तो नाजायज मजमा बनाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया जाता था। एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में जमुई प्रशासन द्वारा पटना उच्च न्यायालय में उसकी जमानत रद करने को लेकर भी आवेदन दिया गया था। पुलिस दबिश की वजह से पप्पू मंडल ने सरेंडर किया है।

ये भी पढ़ें- 'KK Pathak के जाने का समय आ गया है', MLC की पेंशन रोकने पर भड़के Sushil Modi; CM नीतीश पर भी लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें- 'मैं अमित शाह तो हूं नहीं...', BJP के 'चाणक्य' पर RJD सांसद मनोझ झा का तंज; Tejashwi Yadav ने भी कह दी बड़ी बात