विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुई में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: खुशबू, रूपा, रियांकी और कल्पना 51 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार

Published: Mon, 24 Aug 2026 06:31 PM (IST)

उत्पाद विभाग ने जमुई में 51 बोतल बीयर के साथ धनबाद की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

खुशबू, रूपा, रियांकी और कल्पना 51 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार

खुशबू, रूपा, रियांकी और कल्पना 51 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जमुई। विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध की जा रही छापामारी के दौरान लगातार उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की खेप के साथ तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिल रही है।

इसी कड़ी में सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में सोमवार की शाम शहर के वीआईपी कॉलोनी के पास से 51 बोतल यानी 25.5 लीटर बीयर के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

तस्करों की पहचान

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान झारखंड के धनबाद अंतर्गत पाण्डर पाला निवासी राणा साह की पत्नी खुशबू देवी, ओमप्रकाश कुमार की पत्नी रूपा कुमारी, शिवकुमार सिंह की पत्नी रियांकी देवी और मनोज लाहोर की पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन के रास्ते कुछ महिलाओं द्वारा शराब की खेप जमुई लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और चिह्नित ठिकानों पर वीआईपी कॉलोनी के पास छापामारी कर धनबाद की चार महिलाओं को 51 बोतल यानी 25.5 लीटर बीयर के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ के क्रम में चारों महिलाएं धनबाद से जमुई शराब पहुंचाने आई थी। फिलहाल, महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और महिलाओं के संपर्क में जमुई के तस्कर की भी पहचान की जा रही है।