Move to Jagran APP

चार दिनों बाद भी घर नहीं लौट लौटी शोभा

जमुई। थाना क्षेत्र के लखनकियारी गांव से 35 वर्षीय एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:38 PM (IST)
चार दिनों बाद भी घर नहीं लौट लौटी शोभा
चार दिनों बाद भी घर नहीं लौट लौटी शोभा

जमुई। थाना क्षेत्र के लखनकियारी गांव से 35 वर्षीय एक विवाहिता के रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। परिजन ने चार दिनों तक तमाम रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। खैरा थाना क्षेत्र के टिहिया गांव निवासी खागो रविदास ने रविवार को सोनो थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया कि बेटी शोभा की शादी 14 साल पहले सोनो थाना क्षेत्र के लखनकियारी गांव निवासी गुरुचरण रविदास के पुत्र विजय रविदास से हुई थी। उसे तीन बेटियां व दो बेटा है। 15 नवंबर 2018 को उसकी बेटी ससुराल से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। उसके दामाद ने फोन कर बताया की शोभा टिहिया तो नहीं पहुंची है। दामाद से बात करने पर पता चला कि 15 नवंबर को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी और तभी से शोभा लापता है। खागो रविदास ने दामाद विजय रविदास, उसके माता-पिता तारा देवी व गुरु चरण रविदास पर बेटी को अगवा कर किसी अनजान ठिकाने पर छिपाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.