एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन
जमुई। प्रखंड के किसान भवन में रविवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में किया गया।
जमुई। प्रखंड के किसान भवन में रविवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. सुपेंद्र यादव ने किया। मौके पर विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि अलीगंज प्रखंड इस बार सुखाड़ की चपेट में है। कम बारिश होने के कारण धान की रोपनी नहीं के बराबर हुई है। वाटर लेयर काफी नीचे चला गया है जिससे लोगों के लिए पेयजल गंभीर समस्या बन रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए आकस्मिक फसल के तहत अरहर, मक्का, कुरथी के बीज का वितरण किया जा रहा है। किसानों को कृषि यंत्र एवं डीजल सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर किसानों ने समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। मौके पर मो. शमीम, मो. अशरफ, सुधीर प्रसाद ¨सह, सोपेंद्र यादव, सुबोध ¨सह, जोगन यादव, अशोक यादव, चंद्रशेखर आजाद, वीरेंद्र ¨सह, मो. अनवर, सोमन ¨सह, पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र ¨सह, प्रमुख प्रतिनिधि चुनचुन यादव, अवधेश यादव, विक्रमादित्य सहित बड़ी संख्या में किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।