गोलु की मौत पर परिजन का हाल बुरा
जमुई। रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मृतक छात्र गोलु कुमार की मौत की खबर मिलते ही इलाके भर मे मातमी सन्नाटा पसर गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:00 PM (IST)
जमुई। रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मृतक छात्र गोलु कुमार की मौत की खबर मिलते ही इलाके भर मे मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक छात्र की मां कंचन देवी, पिता रंजीत ठाकुर एवं दादा नुनेश्वर ठाकुर अपने पोते के शव में लिपट बेसुध हो दहाड़ मार कर रो रहे थे। वे मन ही मन अपने किस्मत को कोस रहे थे कि कास वह गिद्धौर बाजार नहीं गया होता। तो यह घटना नहीं घटती। मां कंचन के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन था। परिजन से लेकर आने वाले लोग भी इस घटना से हतप्रभ व हैरान थे। मृतक गोलु के पिता रंजीत ठाकुर बेसुध हो सड़क पर पड़े अपने बेटे को सुखी आंखों से देख रहे थे। खैर जो भी हो इस सड़क दुर्घटना से परिजन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें