Manorama Singh Death: बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन, कल पटना के दीघा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
बिहार की पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार पटना के दीघा घाट पर होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

जागरण टीम, जमुई/पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह के धर्मपत्नी और बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन रविवार को पटना में हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के निधन से जमुई जिले को बहुत बड़ा क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
उनकी कमी, उनके विचार, उनकी सादगी हम लोगों को रोज खलेंगे। इस दुख की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ जमुई जिला के तमाम जनता उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह के भतीजे पूर्व विधायक सुशील कुमार सिंह ने स्व. मनोरमा सिंह के सुपुत्र बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह से मुलाकात भी की।
सदाकत आश्रम ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
सूचना के अनुसार, पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान से सोमवार को सुबह 9 बजे कांग्रेस पार्टी के कार्यालय सदाकत आश्रम ले जाया जाएगा।
यहां लोगों के दर्शन करने के बाद पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए पटना के दीघा घाट पर ले जाया जाएगा। उनके निधन पर दुख प्रकट करने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, डॉ. समीर कुमार सिंह विधान परिषद सदस्य बिहार शामिल हैं।
इनके अलावा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव श्रीनिवास सिंह, शक्ति एप के अध्यक्ष नन्नू, शहंशाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक दास, भाजपा नेता विकास कुमार सिंह, बरहट प्रमुख रूवेन कुमार सिंह, मुरारी सिंह उर्फ शुकुलजी ने भी दुख प्रकट किया है।
वहीं, देवेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, सुनील सिंह, पूर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह, आलोक सिंह, अमित कुमार सिंह ,प्रदेश के प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह, अरुण मिश्रा, सफात अंसारी, जयदेव सिंह, रणजीत सिंह, आस्तिक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं शोक जताया है।
पटना स्थित आवास पर रखा गया मनोरमा सिंह का पार्थिव शरीर।
पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया
इधर, प्रदेश की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी मनोरमा सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मनोरमा सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं धर्मपरायण महिला थीं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी।
उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।