तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति होगी प्रभावित
जमुई। जिले के चार प्रखंडों में तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सिकन्दरा, अलीगंज, जमुई और खैरा प्रखंड में एक तिहाई बिजली ही आपूर्ति की जा सकेगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 06:55 PM (IST)
जमुई। जिले के चार प्रखंडों में तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सिकन्दरा, अलीगंज, जमुई और खैरा प्रखंड में एक तिहाई बिजली ही आपूर्ति की जा सकेगी। उक्त जानकारी कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार ने देते हुए बताया कि किऊल नदी के किनारे टावर में आई तकनीकी गड़बड़ी को लेकर यह निर्णय लिया गया है। परियोजना द्वारा उक्त टावर की गड़बड़ी दूर की जानी है। इसको लेकर उन सभी प्रखंडों में औसतन आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकेगी। जमुई शहर के बिजली आपूर्ति पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें