Move to Jagran APP

पोझा पंचायत की उपमुखिया बनी रूपा देवी

जमुई। प्रखंड के पोझा पंचायत के उपमुखिया पद पर रूपा देवी ने कब्जा जमाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:02 PM (IST)
पोझा पंचायत की उपमुखिया बनी रूपा देवी
पोझा पंचायत की उपमुखिया बनी रूपा देवी

जमुई। प्रखंड के पोझा पंचायत के उपमुखिया पद पर रूपा देवी ने कब्जा जमाया। सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में कराए गए चुनाव में रूपा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बुद्धदेव मुमू को 6 मतों से पराजित किया। जीत की खुशी में समर्थकों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। बीडीओ सुनील कुमार चांद ने बताया कि पोझा पंचायत की उपमुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के बाद सोमवार को उपमुखिया पद के चुनाव को लेकर सोमवार को संवाद कक्ष में बैठक हुई। जिसमें पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं मुखिया ने हिस्सा लिया। उपमुखिया पद के लिए रूपा देवी एवं बुद्धदेव मुर्मू दो दावेदार थे। एक नाम पर सहमति नहीं बनने पर पर्यवेक्षक वरीय उपसमाहर्ता रामनिरंजन चौधरी एवं सीओ अजीत कुमार झा की उपस्थिति में मतदान कराया गया। मतदान में रूपा देवी को 11 मत मिले जबकि बुद्धदेव मुर्मू को 5 मत प्राप्त हुआ। बीडीओ ने विजयी उपमुखिया को प्रमाण पत्र देते हुए शपथ दिलायी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.