श्रमदान से हुई आहर की सफाई
जमुई। इंसान के अन्दर कुछ करने की लगन और उत्साह हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:39 PM (IST)
जमुई। इंसान के अन्दर कुछ करने की लगन और उत्साह हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है। ऐसा ही एक मिसाल है जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के हरखार पंचायत की। इस पंचायत के अन्दर बियाहीदह नामक आहर की सफाई में ग्रामीणों ने श्रमदान देकर मिसाल कायम किया है। बताया जाता है कि ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाने के लिए गूंज संस्था के सहयोगी संस्था संजीवनी (जमुई) नामक संस्था के सचिव शंकर ¨सह के द्वारा श्रमदान करने वाले पुरुष एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कपड़े, खिलौने एवं कंबल आदि का वितरण करके लोगों का उत्साह बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर समाजसेवी विरेन्द्र ¨सह, नन्दलाल, उचित ¨सह, इजरायल मियां, रामचन्द्र साव, नजाम मियां, रामचन्द्र यादव एवं पंचायत के अनेक लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें