Move to Jagran APP

अश्विनी अध्यक्ष और विपिन बने महासचिव

जमुई। जमुई जिला विधिक संघ का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतगणना समाप्ति के बाद चुनाव पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 07:44 PM (IST)
अश्विनी अध्यक्ष और विपिन बने महासचिव
अश्विनी अध्यक्ष और विपिन बने महासचिव

जमुई। जमुई जिला विधिक संघ का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतगणना समाप्ति के बाद चुनाव पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

loksabha election banner

अश्विनी कुमार यादव 368 मत लाकर दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुए, जबकि निरंजन कुमार सिंह 217 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे एवं सत्येन्द्र कुमार सिन्हा 114 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर विपिन कुमार सिन्हा 277 मत लाकर विजयी हुए। वे इस पद पर छठी बार विजयी हुए। इससे पूर्व वे सहायक सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी निर्वाचित हुए थे। महासचिव पद पर अमित कुमार 235 मत लाकर दूसरे स्थान एवं प्रसिद्ध नारायण सिंह 121 मत लाकर तीसरे स्थान और सकलदेव यादव 62 मत लाकर चौथे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए नवीता कुमारी सिन्हा 358 मत लाकर, कृष्णनंदन सिंह 311 मत लाकर और मंतोष कुमार सिन्हा 214 मत लाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर 341 मत लाकर प्रदीप कुमार सिंह विजयी हुए। संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए देवकी नंदन सिंह 281 मत लाकर, अविनाश कुमार नीरज 201 मत लाकर और प्रदीप कुमार सिंह 191 मत लाकर विजयी हुए। सहायक सचिव के तीन पद के लिए विजय कुमार सिन्हा 238 मत, ब्रह्मादेव सिंह 229 मत और मनोज कुमार गुप्ता 222 मत लाकर विजयी हुए। कार्यकारिणी के सात पदों के लिए शशि शेखर सिंह 297 मत, मनोरंजन कुमार संगम 262 मत, फुलेश्वर साव 320 मत लाकर, मुन्ना सिंह 292 मत लाकर, रविन्द्र कुमार यादव 261 मत, जयप्रकाश दांगी 243 मत और सुरेन्द्र साह 248 मत लाकर विजयी हुए। चुनाव व मतगणना उल्लासपूर्ण वातावरण में पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव कार्य में मुख्य चुनाव पदाधिकारी सज्जन कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी आर के प्रवीण, पवन राय, ललन तांती ने अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। सम्पूर्ण चुनाव और मतगणना त्री सदस्यीय समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता और लोक अभियोजक गणेश रावत, धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं श्यामदेव सिंह की निगरानी व देखरेख में कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.