करंट लगने से युवक की मौत
जमुई। सिकन्दरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:13 AM (IST)
जमुई। सिकन्दरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पाठकचक गांव निवासी कैलू यादव के 25 वर्षीय पुत्र शौच के लिए जा रहा था। इसी क्रम में घर के पास ही गिरे नंगे तार की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने युवक की जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर जिला परिषद सदस्य दुलारी देवी ने पीड़ित परिवारों को 10 हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवारों को साहस और धैर्य रखना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें