Move to Jagran APP

पंचपहाड़ी के समीप वाहन से कुचलकर युवक की मौत

जमुई। एनएच 333 सोनो-झाझा मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप शुक्रवार की देर संध्या सड़क पर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। दुर्घटना में मृत युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में उसकी पहचान खैरा थाना क्षेत्र के देहरीडीह निवासी 36 वर्षीय कालीचरण दुबे उर्फ चुन्नू दुबे के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:11 PM (IST)
पंचपहाड़ी के समीप वाहन से कुचलकर युवक की मौत
पंचपहाड़ी के समीप वाहन से कुचलकर युवक की मौत

जमुई। एनएच 333 सोनो-झाझा मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप शुक्रवार की देर संध्या सड़क पर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। दुर्घटना में मृत युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में उसकी पहचान खैरा थाना क्षेत्र के देहरीडीह निवासी 36 वर्षीय कालीचरण दुबे उर्फ चुन्नू दुबे के रूप में हुई है।

loksabha election banner

स्वजनों ने बताया कि कालीचरण की सोनो बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। वह झाझा में किराए के मकान में रहता था। कालीचरण प्रत्येक दिन शाम में दुकान बंद कर झाझा चला जाता था। शुक्रवार की देर शाम वह किसी सवारी गाड़ी से झाझा जा रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह सवारी गाड़ी के किनारे बैठा था। पंचपहाड़ी के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की ठोकर से वह सड़क पर गिर गया और उसी वाहन के चक्के से कुचलकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ सच्चिदानंद सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंच शव को थाने लाया। जहां स्वजनों ने उसकी पहचान कालीचरण के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

-------

तीन वाहनों की टक्कर में उपमुखिया सहित आधा दर्जन लोग घायल

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गौरीडीह मोड़ के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में टकरा गए। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों मे चंद्रमंडी पंचायत के उप मुखिया सुभाष महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी उप मुखिया सुभाष महतो अपनी बाइक से गौरीडीह गांव जा रहे थे। इसी दौरान गौरीडीह मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित हो गई और देवघर की और से आ रहे एक कार और आटो से टकरा गई। जिससे तीनों वाहनों में भिड़ंत हो गया। इससे उपमुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वही आटो पर बैठी तीन महिलाएं एवं पुरुष भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चकाई के एक निजी चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया है। घटना की सूचना पर चंद्रमंडी थाना के अवर निरीक्षक सोमरा मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.