सड़क दुर्घटना में प्रखंड कर्मी की मौत
जमुई। चकाई प्रखंड कार्यालय में कम्प्यूटर कार्यपालक आवास सहायक प्रिया राज अम्बष्ट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जमुई। चकाई प्रखंड कार्यालय में कम्प्यूटर कार्यपालक आवास सहायक प्रिया राज अम्बष्ट की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उपप्रमुख प्रतिनिधि अमित तिवारी ने बताया कि वह देवघर से चकाई आ रही थी। चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के सगदनीडीह मोड़ के समीप सड़क किनारे गिरी हुई थी। अमित तिवारी उसे तत्काल चकाई रेफरल अस्पताल ले आए जहां प्रभारी डॉ. रमेश प्रसाद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी ससुराल चकाई प्रखंड के कियाजोरी में है जबकि वह देवघर के बरमसिया में रहती थी। सूचना पर प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी अस्पताल पहुंचे तथा पति प्रशांत सिन्हा को घटना की जानकारी दी। वहीं थानाध्यक्ष चंद्रेश्वर पासवान दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा आगे की कार्रवाई में जुट गए। थानाध्यक्ष चंद्रेश्वर पासवान ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के सभी ¨बदुओं पर जांच की जाएगी। मौके पर अस्पताल परिसर में प्रमुख हेमा देवी, जिला पार्षद गो¨वद चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि मोती पासवान, पूर्व मुखिया मथुरा यादव, शूली राय, सूरज कुमार, नेवी पासवान, दिनेश राम, कामेश्वर दास, बाबूराम पासवान, जमशेद आलम, प्रकाश चंद्र वर्मा, गणेश कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।