Move to Jagran APP

झाझा के दिघरा पहाड़ी के नीचे लावारिस हाल में मिला युवक का शव

जमुई। रविवार की सुबह झाझा थाना क्षेत्र के दीघरा पहाड़ी के नीचे से पोक्सा के 28 वर्षीय युवक शिवकुमार यादव पिता बालेश्वर यादव का शव लावारिस हाल में बरामद हुआ। झाझा पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई ले गई। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि उसकी मौत बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रतीत होता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:45 PM (IST)
झाझा के दिघरा पहाड़ी के नीचे लावारिस हाल में मिला युवक का शव
झाझा के दिघरा पहाड़ी के नीचे लावारिस हाल में मिला युवक का शव

जमुई। रविवार की सुबह झाझा थाना क्षेत्र के दीघरा पहाड़ी के नीचे से पोक्सा के 28 वर्षीय युवक शिवकुमार यादव पिता बालेश्वर यादव का शव लावारिस हाल में बरामद हुआ। झाझा पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई ले गई। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि उसकी मौत बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रतीत होता है। वैसे उसपर झाझा थाना में मामला भी दर्ज है और वह जेल भी गया है। स्वजन पैसे की लेनदेन के कारण हत्या होने की बात कह रहें है। मां शांति देवी ने बताया की 20 अक्टूबर को घर से निकला था उसके बाद उसका पता नहीं चला। पिता का दिघरा गांव में मामा का घर है। वहां शिवकुमार का बराबर आना-जाना लगा रहता था। युवक की मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। उसके गले में निशान दिखाई दे रहा था। साथ ही सिर में भी चोट के निशान थे। मृतक की लाश के पास उसकी बाइक भी लावारिश हाल में मिली। मां शांति देवी ने बताया कि बेटा किसी के नामांकन के लिए गया था। घर में आलू लेकर आया और रखकर जो गया उसके बाद उसका शव ही देखने को मिला। उदय यादव ने बताया कि भाई का कुछ लोगों से पैसे का लेनदेन था। इसको लेकर बीते दिनों विवाद भी हुआ था। कहीं पैसे हजम करने की नीयत से षड्यंत्र रच कर हत्या की घटना को अंजाम तो नहीं दे दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की जांच के बाद स्वत: स्पष्ट हो जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.