Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर अपराध जगत में चर्चित हुआ था कांग्रेस

जमुई। कुख्यात कांग्रेस यादव का जमुई और देवघर सहित उससे सटे अन्य थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 06:14 PM (IST)
पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर अपराध जगत में चर्चित हुआ था कांग्रेस
पैक्स अध्यक्ष की हत्या कर अपराध जगत में चर्चित हुआ था कांग्रेस

जमुई। कुख्यात कांग्रेस यादव का जमुई और देवघर सहित उससे सटे अन्य थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास रहा है। खासकर चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के इलाकों में उसके अपराध का खासा प्रभाव रहा है। अपराध की दुनिया में वर्ष 2010 में चोरी, डकैती, छिनतई के साथ कदम रखने के बाद कांग्रेस ने अपना एक गिरोह बनाकर अपराध की घटनाओं को अंजाम देने लगा। क्षेत्र में उसने ताबड़तोड़ कई घटनाओं को अंजाम दिया। वर्ष 2011 में कुरूमटा के पारा टीचर पंकज यादव को अपहरण कर चकाई मोड़ तक लाया था जिसमें जसीडीह पुलिस ने बोलेरो और रिवाल्वर के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंचायत चुनाव के दौरान 5 मार्च को 2016 को अपनी पत्नी का नामांकन कराए चकाई प्रखंड कार्यालय आये पैक्स अध्यक्ष व कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अर्जुन यादव को कार्यालय के सामने बम से उड़ा कर कांग्रेस यादव अपराध जगत में चर्चित हुआ था। इसके बाद 18 दिसबर 2015 को चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के मंझली गांव में पूर्व नक्सली और इलाके के चर्चित अपराधी विवेका यादव की हत्या तथा वर्ष 2017 में जसीडीह पेट्रोल पंप से सटे चुनचुन ¨सह के चिमनी भट्ठा में मजदूर नदंकिशोर मंडल की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी थी। इसके अलावा चन्द्रमंडीह, जसीडीह, सुईया के इलाके में स्थित चिमनी भट्ठा और क्षेत्र के व्यवसायियों से लेवी वसूल कर भी उसने अपराध जगत में अपने आपको स्थापित कर लिया। हालांकि, अर्जुन यादव की हत्या के बाद पुलिस दबिश के कारण कांग्रेस इलाके से फरार रहने लगा था। तब तत्कालीन चन्द्रमंडीह थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने 10 जून 2016 को कांग्रेस को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लगभग एक साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद बाहर निकलकर वह इलाके में फिर से ईट भट्ठों, सड़क निमार्ण कंपनियों, व्यवसायियों से रंगदारी वसूलना प्रारंभ कर दिया था। चन्द्रमंडीह, चकाई, जसीडीह, देवघर थाना में उसपर रंगदारी, हत्या,डकैती, लेवी वसूलने को लेकर मामला दर्ज है। उसकी हत्या से क्षेत्र के लोगो ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.