शराब के नशे में धुत आधा दर्जन गिरफ्तार
जमुई। उत्पाद विभाग ने बटिया घाटी से शराब के नशे में धुत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर ज
जमुई। उत्पाद विभाग ने बटिया घाटी से शराब के नशे में धुत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि जिले के बटिया घाटी में उत्पाद विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में झारखंड की दिशा से आ रही एक जेएचक्यू 2 एक्यू 5856 नंबर की सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से 6 लोगों को नशे में धुत अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोग हजारीबाग से मुंगेर जा रहे थे तथा शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान वाहन से आधा बोतल ब्लेंडर्स प्राइड शराब तथा ग्लास भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान कृष्णा प्रजापति, रोहित कुमार, कुंदन यादव, अंकुश किन्द्रा, निशांत कुमार तथा विनय कुमार के रूप में किया गया है। उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।