जमुई पहुंचे जैन तीर्थंकर कुंथू सागरजी महाराज
जमुई। जैन तीर्थंकर परम पूज्य मुनि श्री कुंथू सागर जी महाराज एवं परम पूज्य श्री सिद्धांत सागर जी म
जमुई। जैन तीर्थंकर परम पूज्य मुनि श्री कुंथू सागर जी महाराज एवं परम पूज्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज अपने अनुयायियों के साथ व्यसन मुक्ति यात्रा पर निकले। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जमुई मार्ग होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जैन मुनि के आगमन की सूचना पर सैकड़ों लोग उनके दर्शन को उमड़ पड़े। जानकारी देते हुए एलिक महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा मधुबन से पावापुरी की है। उनका पहला पड़ाव मंदारगिरी तो दूसरा पड़ाव चंपागिरी था। पड़ाव के दौरान वे स्कूलों में वेतन मुक्ति व नशामुक्ति का प्रवचन देंगे।
उन्होंने बताया कि शासकीय स्तर पर नशामुक्ति का प्रयास किया जा रहा है पर इसके सुखद परिणाम समाज में देखने को नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास होगा नशामुक्ति द्वारा समाज में एक वातावरण बने जिस कारण आने वाली पीढ़ी अपराध की ओर नहीं मुड़कर शिक्षा की ओर मुड़े तथा अच्छे नागरिक व अच्छे समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने बताया नशा मुक्ति से लोगों की जीवनशैली बदलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, हम बदलेंगे, युग बदलेगा। उन्होंने बताया वे विश्व संत आचार्य विद्यासागर के अनुयायी हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना व उनके सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मलयपुर थाना क्षेत्र तक मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार और एएसआइ रणविजय सिंह सैप जवान के साथ चल रहे थे।