सीएए के समर्थन में बजरंग दल व स्वयंसेवकों ने निकाला जुलूस
जमुई। अलीगंज बीआरसी कैंपस से मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के अध्यक्ष हरेराम कुमार एवं सामा
जमुई। अलीगंज बीआरसी कैंपस से मंगलवार की दोपहर बजरंग दल के अध्यक्ष हरेराम कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं अलीगंज बाजार में पैदल मार्च किया गया। बजरंग दल के अध्यक्ष हरेराम कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून एक अच्छा कानून है लेकिन लोग भ्रमित हो रहे हैं। घुसपैठियों को पकड़ने के लिए यह कानून जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि सीएए भारतीयों के लिए हितकारी है। विरोधी दल लोगों को गुमराह कर भ्रम फैलाने का पर तुला है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नुकसान नहीं होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने देश हित के लिए यह कानून को लाया है ताकि घुसपैठिया से देश को बचाया जाय।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि इस कानून से किसी को नुकसान नहीं होगा। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से देश में घुसपैठिया के खिलाफ कानून है। इसलिए कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा है। देश हित के लिए यह कानून की सख्त जरूरत है। इस कानून के समर्थन में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें बीआरसी से स्टेट बैंक तक कानून के समर्थन जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय की जयकारे से पूरा बाजार गूंज उठा।
इस मौके पर सीएए जागरूकता कमेटी के विनय पांडेय, अजय पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाधयक्ष नवल सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदेव सिंह, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रंजीत केसरी, अलीगंज शौणडिक पंचायत समिति सचिव मुकेश कुमार, अवधेश कुमार, सुधीर कुमार, विनोद सिंह अलावा बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक जुलूस में शामिल थे।