19 जनवरी को 8.16 लाख लोग हाथ से हाथ मिला लेंगे जल जीवन हरियाली का संकल्प : डीएम
जमुई। 19 जनवरी को 8.16 लाख लोगों को हाथ से हाथ मिला कर जल जीवन हरियाली अभियान सहित शर
जमुई। 19 जनवरी को 8.16 लाख लोगों को हाथ से हाथ मिला कर जल जीवन हरियाली अभियान सहित शराबबंदी दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करने का जिला प्रशासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है। उक्त जानकारी मंगलवार को संवाद कक्ष में मीडिया कर्मियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि जमुई में इस बार 408 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला होगी। उक्त श्रृंखला में मुख्य मार्ग के अलावा उप मार्ग तथा प्रत्येक पंचायतों में एक-एक किलोमीटर का मानव श्रृंखला तैयार किए जाने की योजना है। इसके लिए प्रत्येक प्रखंडों को टास्क सौप दिया गया है। 10 जनवरी को मुख्यमंत्री की जल जीवन हरियाली यात्रा समाप्त होते ही अभियान को गति पकड़ा देने की तैयारी है। फिलहाल पंचायतों में कला जत्था द्वारा जागरूकता अभियान जारी है। 10 जनवरी के बाद स्कूलों में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ होने के बाद स्कूली स्तर से भी अभियान को गति देने की तैयारी है। इसके लिए विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक भाषण, पेंटिग एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। 15 जनवरी को जिला स्तर पर साइकिल रैली तथा 18 जनवरी को स्कूूली बच्चों द्वारा संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी की भी तैयारी की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी 2018 को आयोजित मानव श्रृंखला में 341 किलोमीटर लंबी श्रृंखला तैयार हुई थी और पांच लाख लोगों ने उसमें हिस्सा लिया था। संवाद कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभारी डीपीआरओ भीम शर्मा एवं माध्यमिक शिक्षा के कार्यक्रम पदाधिकारी राजदेव राम उपस्थित थे।
प्रखंड- जमुई- 41 किमी
मुख्य मार्ग उप मार्ग- 10
जमुई से मंझवे- 16 किमी बोधवन तालाब से दुखनाडीह- 4 किमी
जमुई से चौडीहा- 12 किमी बोधवन तालाब से अमारी चौक- 6 कमी
पत्नेश्वरधाम से जमुई- 7 किमी
तपेश्वर यादव के मकान से नर्मदा- 3 किमी
अतिथि पैलेस से इंदपै- 3 किमी
--
प्रखंड- सिकंदरा- 32 किमी
मुख्य मार्ग- 20 उप मार्ग- 12 किमी
चौडीहा से सिकंदरा बरडीह- 18 किमी धधौर मोड़ से मिशन चौक सिकंदरा चौक- 12 किमी
चौडीहा से मिरचा- 2 किमी
--
प्रखंड- अलीगंज- 19 किमी
मुख्यमार्ग- 17 किमी उप मार्ग- 2 किमी
बरडीह से आढ़ा- अंदर बाजार से मानपुर
प्रखंड- खैरा 41 किमी
मुख्य मार्ग- 23 किमी उप मार्ग- 18 किमी
मिरचा से केवाली मोड़ लाइन होटल-23 किमी हरदीमोह मितननोनिया के घर से उमवि. जमनीपुर- 8 किमी
प्रावि. चंद्रपुरा से गोपालपुर मेन रोड5 4 किमी
दुखनाडीह से बानपुर- 7 किमी
--
प्रखंड- सोनो-
मुख्य मार्ग- 11 किमी उपमार्ग- 13 किमी
केवाली मोड़ लाइन होटल से मनीपुरा- 11 किमी खपरिया चौक से उमवि. चितोचक- 13 किमी
--
प्रखंड - झाझा
मुख्यमार्ग- 11 किमी उपमार्ग- 9 किमी
मणिकुरा से संसारपुर- 11 किमी कर्पूरी चौक से उपरेली महापुर चांय चौक- 9 किमी
--
प्रखंड- गिद्धौर
मुख्यमार्ग- 11 किमी उपमार्ग- 5 किमी
संसारपुर से रतनपुर- 10 किमी बानपुर से मिटो टावर चौक- 5 किमी
रतनपुर चौक से नयागांव
स्व. दिग्विजय सिंह समाधि स्थल- 1 किमी
--
प्रखंड- बरहट
मुख्यमार्ग- 23 किमी उपमार्ग
स्व. दिग्विजय सिंह समाधि स्थल से गोटाजोर- 3 किमी
हनुमान चचौक से पत्नेश्वरधाम- 14 किमी
स्वास्थ्य उपकेद्र मलयपुर से प्रखंड मुख्यालय- 6 किमी
--
प्रखंड- लक्ष्मीपुर
मुख्यमार्ग- 16 किमी उपमार्ग
गोटाजोर से केनुहट- 16 किमी
केनुहट से हनुमान चौक
---
प्रखंड- चकाई
मुख्य मार्ग- 13 किमी उपमार्ग
चकाई चौक से बासुकीटगंड़- 13 किमी
चकाई चौक से सिमरिया
चकाई चौक से हेठचकाई