Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए स्व.दिग्विजय सिंह

जमुई। जदयू कार्यालय में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की जयंती नगर अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 05:39 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए स्व.दिग्विजय सिंह
जयंती पर याद किए गए स्व.दिग्विजय सिंह

जमुई। जदयू कार्यालय में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की जयंती नगर अध्यक्ष छेदी पासवान की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने स्व. सिंह द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झाझा रेल नगरी हो या फिर अन्य महत्वपूर्ण योजना, इसमें दादा की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र आर्य, जिला कोषाध्यक्ष सुबोध केशरी, आलोक झा, रविशंकर शर्मा, शिवकुमार पासवान, राजकुमार, राहुल कुमार, प्रदीप झा, मनोज राव, मिथुन सिंह, अतुल वर्मा, दयानंद कुमार, लखन मंडल सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.