जन अकांक्षा रैली में कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो
जमुई। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय जिला कार्यालय में एक बैठक की गई। ि
जमुई। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय जिला कार्यालय में एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरेंद्र ¨सह ने की। ¨सह ने कहा कि 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली होने जा रहा है। जिसमें जिले से हजारों-हजार की संख्या में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस वरीय नेता अजय चौधरी, विजय शेखर, जमुई जिले के प्रभारी राज किशोर मौजूद थे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में पटना चलें। जमुई में कांगेस का संगठन काफी मजबूत है। इसलिए कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. सीएल ¨सह,महिला अध्यक्ष देवी जी, उपाध्यक्ष दिवाकर ¨सह, राजेंद्र ¨सह, धर्मेंद्र पासवान, महासचिव निवास ¨सह, राजू भगत, परमेश्वरी ¨सह, नरेश वाजपेई, गाजी शाहनवाज, संजय ¨सह, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, प्रवक्ता सदानंद ¨सहा, किसान नेता धीरज ¨सह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष अनिल ¨सह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।