मंहगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
जमुई। जो मंहगाई रोक नही सकती वह सरकार निकम्मी है। जैसे नारों के साथ चिलिचलाती धूप में
जमुई। जो मंहगाई रोक नही सकती वह सरकार निकम्मी है। जैसे नारों के साथ चिलिचलाती धूप में भी जमुई के दूर दराज के गावों से आये बड़ी संख्या में महिला पुरूष सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने पहले जमुई के कचहरी रोड में लाल झंडे के साथ जुलूस निकाला। बाद में कचहरी चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती पेट्रोल,डीजल और ईधन गैस की कीमत के खिलाफ केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम में सीपीआई के जिला सचिव नवल किशोर ¨सह,सीपीआई नेता रूपेश ¨सह,खेत मजदूर युनियन के नेता गजाधर रजक,मुरारी तुरी,कल्लू मांझी ,रेखा देवी,सुरिया देवी,प्यारी देवी,बबन शर्मा,नीतेश्वर आजाद,बाबूलाल ठाकुर,रामफल मांझी,सुभाष यादव इत्यादि ने कहा कि गरीब वर्तमान सरकार में और गरीब होता चला गया। मंहगाई की रोक थाम के लिए सरकार कोई कोशिश नही कर रही है। आम आदमी बढ़ते भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर हाहाकार कर रहा है। बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। आम खाने पीने की चीजों के दाम काफी बढ़ जाने के कारण किसान की थाली से ही खाने पीने के सामान गायब हो गये है।ऐसे में सीपीआई ही एकमात्र पार्टी है जो समाज के सबसे पिछडे़ तबके के लोगों को हक दिलाने वर्तमान मोदी सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए सड़क पर उतरी है।