पुलिस ने नक्सली को चकाई थाना लाया
जमुई। 11 फरवरी की रात झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए चलाए गए कां¨बग ऑपरेशन के दौरान चकाई थाना क्षेत्र के बरखुटिया गांव से गिरफ्तार नक्सली अंबू मरांडी एवं प्रकाश मुर्मू की चकाई पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
जमुई। 11 फरवरी की रात झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए चलाए गए कां¨बग ऑपरेशन के दौरान चकाई थाना क्षेत्र के बरखुटिया गांव से गिरफ्तार नक्सली अंबू मरांडी एवं प्रकाश मुर्मू की चकाई पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना लाया गया। उसके पास से देसी राइफल तथा कारतूस को भी कब्जे में लिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर चकाई प्रभारी थानाध्यक्ष राम बाबू राम ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी एवं हथियार बरामदगी झारखंड पुलिस द्वारा चकाई थाना क्षेत्र में की गई है। इसलिए उक्त दोनों नक्सलियों पर चकाई थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनों नक्सली पर पूर्व में चकाई थाना में कोई मामला दर्ज नहीं है।