सांढ़ की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
जमुई। मंगलवार की सुबह प्रखंड के ढीबा गांव में सांढ़ ने एक वृद्ध को पटक दिया। वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। वे गांव के सबसे वृद्ध व्यक्ति थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 05:22 PM (IST)
जमुई। मंगलवार की सुबह प्रखंड के ढीबा गांव में सांढ़ ने एक वृद्ध को पटक दिया। वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। वे गांव के सबसे वृद्ध व्यक्ति थे। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान भीखर साव के रूप में हुई। बताया जाता है कि भीखर साव मंगलवार की सुबह शौच के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान वृद्ध को आते देख सांढ़ ने जमीन पर पटक दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें