रसोइया संघ ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला
जमुई। बुधवार को अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के आह्वान पर रसोईया संघ के हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले भी आ गई।
जमुई। बुधवार को अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा के आह्वान पर रसोईया संघ के हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले भी आ गई। रसोइया की प्रमुख मांग को पूरा कर जनहित में हड़ताल खत्म करने को लेकर सदर प्रखंड मुख्यालय पर राज्यव्यापी प्रदर्शन व धरना दिया। प्रदर्शन श्रीकृष्ण ¨सह स्टेडियम से निकल कर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचा। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व संगीता देवी ने किया। कंचन रजक ने कहा कि पिछले 7 जनवरी से मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालय में कार्यरत रसोइया हड़ताल पर हैं। जिसकी पूर्व सूचना संबंधित संगठनों द्वारा विभाग के अधिकारियों को दिया जा चुका है लेकिन सरकार और संबंधित विभाग संवेदनहीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 1250 रुपयेमासिक मजदूरी पर रसोईया को खटाना आधुनिक रूप से गुलामी की प्रथा को पुन: स्थापित करना है। राज्य सरकार की भूमिका न्यूनतम मजदूरी लागू करने की है लेकिन वह संविधान, श्रम कानून और सामाजिक न्याय का सरेआम उल्लंघन कर रही है। जब तक सरकार हम लोगों की मांग नहीं मानेगी, हम लोगों का लड़ाई जारी रहेगा। इस मौके पर मधुमति सिन्हा, दया देवी, मधु देवी, सबीना खातून, डोलती देवी, विमली देवी, शोभा देवी उपस्थित थी।