अनुमंडल का दर्जा की मांग को लेकर शांति मार्च
जमुई। झाझा को अनुमंडल का दर्जा की मांग को लेकर शुक्रवार को नवयुवकों ने शांति मार्च निकाला। जो बस स्टैंड से होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।
जमुई। झाझा को अनुमंडल का दर्जा की मांग को लेकर शुक्रवार को नवयुवकों ने शांति मार्च निकाला। जो बस स्टैंड से होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। जिसका नेतृत्व समाजसेवी गौरव ¨सह राठौर कर रहे थे। सभी ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर के माध्यम से भेजा। मौके पर गौरव ¨सह राठौर ने बताया कि झाझा को अनुमंडल का दर्जा मिले इसके लिए क्षेत्रवासी अपनी मांग के लिए संघर्षरत हैं लेकिन किसी भी दल ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। नवयुवक अनुमंडल की मांग को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेगी। झाझा पुलिस अनुमंडल पहले से है। इसके अलावा रेल व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग आदि सभी कार्यालय झाझा में मौजूद है। बावजूद अभी तक अनुमंडल का दर्जा नहीं मिल पाया है। सभी ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि इसे अतिशीघ्र पूरा किया जाए। अन्यथा इसके लिए जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर विकास पासवान, आदित्य ¨सह, टुनटुन राम, सोनू यादव, विशाल राज, राहुल राज, राजीव सुलतानिया, मोहन कुमार, विकास झा, रंगलाल मुर्म, लड्डू मरांडी, डुगडुग मरांडी, सरस्वती देवी, जानकी देवी, रूबी कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, दीपक राउत, मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।