माता काली की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा
जमुई। खैरा प्रखंड के भालनी एवं झिकटी गांव के सार्वजनिक काली मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा रविवार को प्रारंभ हुआ। 121 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
जमुई। खैरा प्रखंड के भालनी एवं झिकटी गांव के सार्वजनिक काली मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा रविवार को प्रारंभ हुआ। 121 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा फतेहपुर गांव होते हुए गिद्धेश्वर मंदिर के प्रांगण में पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा और पुन: कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचा। इस दौरान श्रीराम का नारा गूंजता रहा। बता दें कि श्रीमद् भागवत कथा से 9 दिनों तक चलेगा। इसके पहले नवनिर्मित काली मंदिर में प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। साथ ही अखंड राम धुन अष्टयाम का आयोजन होगा। श्रीमद् भागवत कथा मुख्य रूप से सोनो के निवासी पंचानंद पांडे जी महाराज करेंगे।