Move to Jagran APP

युग²ष्टा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : जिलाध्यक्ष

जमुई। सोमवार को स्थानीय बाजार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर युग²ष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Feb 2018 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 12 Feb 2018 07:27 PM (IST)
युग²ष्टा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : जिलाध्यक्ष
युग²ष्टा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : जिलाध्यक्ष

जमुई। सोमवार को स्थानीय बाजार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर युग²ष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत ¨सह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय युग²ष्टा थे। समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों के विकास के लिए उन्होंने जो कार्य योजनाएं तैयार की थीं। भाजपा उसी को धरातल पर उतारने में सफल हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि पंडित जी जैसे मनीषियों के ¨चतन, आदर्श व व्यक्तित्व की बुनियाद पर बनाई गई भाजपा की नीतियां प्रबल राष्ट्रवाद का संदेश देती है। उन्हें शत-शत नमन। कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित पार्टी जनों ने संगठन के सशक्तिकरण के मद्देनजर धनराशि प्रदान की तथा समर्पण दिवस के मौके पर संगठन के सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता दिखाई। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्ररेखा देवी, उपाध्यक्ष अशोक तमोली, चंदन ¨सह, भरत राय, योगेंद्र मालाकार, क्रांति देवी, अनु देवी, मनोज पांडेय, मुन्ना वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.