नीतीश ने किया जनादेश का अपमान
जागरण टीम जमुई शनिवार को चकाई प्रखंड मुख्यालय पर चकाई एवं माधोपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शालीग्राम पांडे एव मनोरंजन पांडे की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता अंगराज राय ने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन को जनता ने पांच साल सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया था।
फोटो- 13 जमुई- 1,5
जागरण टीम, जमुई : शनिवार को चकाई प्रखंड मुख्यालय पर चकाई एवं माधोपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शालीग्राम पांडे एव मनोरंजन पांडे की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के भाजपा कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता अंगराज राय ने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन को जनता ने पांच साल सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया था। जिससे आम लोगों को सूबे में विकास की झलक दिखाई पड़ रही थी। जिला उपाध्यक्ष संतु यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में जनादेश का घोर अपमान किया है। नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी से मतलब है। उन्हें नीति और सिद्धांत से कोई मतलब नहीं है। शालीग्राम पांडे ने कहा कि अगर केंद्र सरकार की चल रही योजना को बिहार सरकार ने अवरुद्ध किया तो भाजपा पूरे बिहार में आंदोलन करेगी। इस अवसर पर मनोरंजन पांडे, धर्मवीर आनंद, अमित कुमार दुबे, मनोज पोद्दार, सुमन कुमार दुबे, गणेश सिंह, रमेश पासवान, जन्मजय कुमार, चौधरी, गिरजानंद दुबे, लीलो साह, श्याम सुंदर वर्मा, प्रकाश वर्मा मौजूद थे।
झाझा : प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सूरज सिंह ने की। जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार के टूटने से बिहार विकास में पिछड़ गया है। नीतीश कुमार ने जनाधार का अपमान किया। उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिस दिन बिहार में जदयू-राजद और कांग्रेस की सरकार बनी उसी दिन से अपराधियों ने दिनदहाड़े सिमुलतला के एक पत्रकार गोकुल यादव की निर्मम हत्या कर दी गई। वक्ताओं ने अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। वक्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की एवं नीतीश सरकार को पुन: नया जनादेश प्राप्त करने को कहा। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, बिदेश्वरी साह, रामदेव पासवान, भैयालाल माथुरी, जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश सिंह, ओबीसी मोर्चा के विजय अग्रहरी, कृष्णनंदन सिंह, सुरेंद्र यादव, परमेश्वर यादव, सिमुलतला मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, संजीव बंका, प्रशांत सुल्तानिया, बिनोद यादव, रिकू सिंह, नंदू शर्मा, अजय कुमार साह, नीरू मंडल, संजीव गुप्ता, राम मनोहर मंडल, जयप्रकाश मंडल, टिकू सिंह, दिलीप साव समेत संगठन के सैकड़ों साथी मौजूद थे।