नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
जमुई। बुधवार को भाजपा नगर एवं प्रखंड मंडल के कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्व'छता अभियान चलाया।
जमुई। बुधवार को भाजपा नगर एवं प्रखंड मंडल के कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान की शुरूआत गांधी चौक पुरानी बाजार से की गई जो पुरानी बाजार होते हुए मुस्लीम टोला तक गया। अभियान का नेतृत्व नगर अध्यक्ष किशोरी साव एवं प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णनंदन ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने कार्य एवं संघर्ष के बल पर देश के प्रधानमंत्री बने। इनके नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। जन-धन योजना द्वारा उन्होंने देश के प्रत्येक परिवार को बैंक से जोड़ा। मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया। समाज के सबसे निम्नतम व्यक्ति को घर देकर विकास की ज्योति जलाई। इस मौके पर भैयालाल माथुरी, महादेव मंडल, निरंजन झा, रधुनंदन साव, मुन्ना साव, बीडी राम, बलराम ¨सह, रामदेव पासवान, कृष्णनंदन राय, कंचन देवी, कृष्णा साव, इकबाल अहमद, संटू साव आदि कार्यकता उपस्थित थे। इस मौके पर निर्णय लिया कि 22 एवं 25 सितम्बर को सिमुलतल्ला एवं बोड़वा में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी।