विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से गुजरने वाली हावड़ा-पटना समेत 50 ट्रेनें 4 अक्टूबर तक रद, पूर्वांचल और मौर्य का बदला रूट, शेड्यूल चेक कर लें

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:59 AM (IST)

Mega Block On Danapur And Sonpur Division: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में 21 सितंबर से 4 ...और पढ़ें

Mega Block On Danapur And Sonpur Division: राजेंद्र पुल दोहरीकरण व सिमरिया-बरौनी नन-इंटरलॉकिंग कार्य; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 50 से अधिक ट्रेनें रद, देखें डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची

Mega Block On Danapur And Sonpur Division: राजेंद्र पुल दोहरीकरण व सिमरिया-बरौनी नन-इंटरलॉकिंग कार्य; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 50 से अधिक ट्रेनें रद, देखें डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची

HighLights

  1. 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा 14 दिवसीय मेगा ब्लॉक।

  2. दानापुर-सोनपुर मंडल में 50 से अधिक ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट।

  3. राजेंद्र पुल दोहरीकरण और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कार्य।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Mega Block On Danapur And Sonpur Division: यदि आप 21 सितंबर से 4 अक्टूबर के मध्य रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति (स्टेटस) अवश्य जांच लें। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में बड़े पैमाने पर चल रहे आधारभूत ढांचा विकास कार्यों के कारण पूर्व मध्य, पूर्व और दक्षिण पूर्व रेलवे से जुड़ी दर्जनों प्रमुख ट्रेनों का परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, राजेंद्र पुल स्टेशन पर नवनिर्मित रेल पुल को दोहरी लाइन से जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्री नन-इंटरलॉकिंग एवं नन-इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य शुरू किया जा रहा है।

  • पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में आधारभूत ढांचा विकास के तहत 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा मेगा ब्लॉक

  • राजेंद्र पुल स्टेशन पर दोहरीकरण व दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच प्री-एनआई व नन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते 50 से अधिक ट्रेनें रद

  • दुरंतो, पूर्वा, अकाल तख्त, मौर्य, विभूति व पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित दर्जनों प्रमुख ट्रेनों के बदले रूट, भागलपुर-साहिबगंज होकर चलेंगी कई गाड़ियां

  • जसीडीह-मोकामा मेमू किउल तक ही चलेगी; धनबाद-पटना इंटरसिटी व टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के समय में किया गया फेरबदल

21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय व्यापक मेगा ब्लॉक के कारण 50 से अधिक नियमित व स्पेशल ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों (डायवर्टेड रूट) से संचालित किया जाएगा।

21 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद

मेगा ब्लॉक के दौरान विभिन्न तिथियों में रद्द की गई मुख्य ट्रेनें:

  • 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल: 27 सितंबर

  • 13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर

  • 13043/13044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस: 25, 26, 30 सितंबर व 1, 2, 3 अक्टूबर

  • 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस: 30 सितंबर से 5 अक्टूबर

  • 13121/13122 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस: 20, 21, 27 व 28 सितंबर

  • 13127/13128 कोलकाता-आरा-कोलकाता गरीब रथ: 22 सितंबर से 4 अक्टूबर (निर्धारित तिथियां)

  • 13135/13136 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस: 26, 27 सितंबर व 3, 4 अक्टूबर

  • 13137/13138 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस: 28 व 29 सितंबर

  • 13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस: 24, 25, 27, 28 सितंबर व 1, 2 अक्टूबर

  • 13157/13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस: 29 व 30 सितंबर

  • 13165/13166 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस: 26, 27 सितंबर व 3, 4 अक्टूबर

  • 13185/13186 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस: 25 सितंबर से 4 अक्टूबर

  • 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25, 26 सितंबर व 2, 3 अक्टूबर

  • 13509/13510 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस: 29 व 30 सितंबर

  • 15233/15234 कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस: 27, 28, 30 सितंबर व 1, 4, 5 अक्टूबर

  • 15235/15236 हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस: 25, 26 सितंबर व 2, 3 अक्टूबर

  • 15271/15272 हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस: 29 व 30 सितंबर

  • 18105/18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 1 से 4 अक्टूबर

  • 18119/18120 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस: 2 व 3 अक्टूबर

  • 18181/18182 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर (निर्धारित तिथियां)

  • 18405/18406 पुरी-पटना एक्सप्रेस: 26 व 27 सितंबर

  • 18419/18420 पुरी-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस: 1 व 3 अक्टूबर

  • 18629/18630 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस: 25, 26 सितंबर व 2, 3 अक्टूबर

  • 22197/22198 कोलकाता-झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस: 25, 27 सितंबर व 2, 4 अक्टूबर

  • 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 25, 26 सितंबर व 2, 3 अक्टूबर

  • 28181/28182 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस: 30 सितंबर, 2, 3 व 5 अक्टूबर

  • 05095/05096 कोलकाता-मऊ-कोलकाता स्पेशल: 23 व 24 सितंबर

बदले हुए मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलेंगी ये ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक रेलखंडों से चलाया जाएगा:

  • किउल-गया-ग्रैंड कॉर्ड रूट: 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (25 सितंबर)।

  • झाझा-किउल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर रूट: 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस, 12325 गुरुमुखी सुपरफास्ट, 13047 विभूति एक्सप्रेस, 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एवं 63209 देवघर-पटना मेमू।

  • बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किउल-झाझा रूट: 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13208 पटना-जसीडीह मेमू, 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी (27 सितंबर), 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र (3 अक्टूबर) एवं 63210 पटना-देवघर मेमू।

  • बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी रूट: 13019/13020 बाघ एक्सप्रेस, 13021/13022 मिथिला एक्सप्रेस तथा 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस। इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त व्यावसायिक ठहराव दिया गया है।

  • प्रधानखंटा-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूट: 13035/13036 उपासना एक्सप्रेस एवं 13037/13038 कुंभ एक्सप्रेस।

  • किउल-मुंगेर-बरौनी रूट: 15027/15028 मौर्य एक्सप्रेस, 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस एवं 17007/17008 चेर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस।

  • मालदा टाउन-कटिहार रूट: 15047/15048, 15049/15050 एवं 15051/15052 पूर्वांचल एक्सप्रेस बर्द्धमान-रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी होकर चलेंगी। (रामपुरहाट व मालदा टाउन में अतिरिक्त ठहराव)।

  • बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-किउल रूट: 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस (21 सितंबर से 3 अक्टूबर)।

रास्ते में समाप्त व देरी से चलने वाली ट्रेनें

  • शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन: गाड़ी संख्या 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू पैसेंजर (20 सितंबर से 4 अक्टूबर) मोकामा न जाकर किउल में ही समाप्त होगी। वहीं, 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर (21 सितंबर से 5 अक्टूबर) मोकामा के बजाय किउल से ही खुलेगी।

  • री-शेड्यूल: गाड़ी संख्या 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी 3 अक्टूबर को धनबाद से 3 घंटे की देरी से और 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को टाटानगर से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

  • रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा आधिकारिक पूछताछ पोर्टल/NTES ऐप से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति देखकर ही यात्रा आरंभ करें।