विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि विवाद घर में घुसकर महिला को पीट-पीट कर मार डाला: मृतक नीलम के पति के बयान पर 8 पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

By Sanjay Kumar SinghEdited By: Deepti Mishra
Published: Fri, 07 Apr 2023 08:51 PM (IST)

Neelam Devi murder case Update गुरुवार को भूमि विवाद में नीलम देवी की घर में घुसकर पीट-पीट कर हत्या कर ...और पढ़ें

नीलम देवी हत्याकांड में एक महिला सहित दो को भेजा गया जेल
नीलम देवी हत्याकांड में एक महिला सहित दो को भेजा गया जेल

संवाद सहयोगी, जमुई: बरहट थाना क्षेत्र के बखारी निवासी कपिलदेव यादव की पत्नी नीलम देवी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी अभियुक्त उर्मिला देवी तथा सुभाष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते गुरुवार को भूमि विवाद में नीलम देवी की हुई हत्या मामले में उसके पति के बयान पर बरहट थाना में कांड संख्या 66/23 दर्ज किया गया था, जिसमें अरुण यादव, सुधीर यादव, उमेश यादव, प्रेम यादव, रूपेश कुमार, सुभाष यादव, सचिन यादव तथा उर्मिला देवी को नामजद किया गया था। इनमें से दो की गिरफ्तारी कर ली गई है।

तीन एकड़ जमीन को लेकर कपिल देव यादव का गोतिया के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में भी चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को उक्त जमीन पर सर्वे को लेकर नापी का कार्य चल रहा था। इसी बीच आरोपित लोगों और कपिल देव यादव के बीच विवाद होने लगा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घर में घुस पिटाई कर हत्या कर दी

कपिलदेव यादव का आरोप है कि आरोपित लोगों ने एक साथ मिलकर घर में घुस उसकी पत्नी नीलम देवी की लात-घूसे से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।