चंदा नहीं देने पर युवक की पिटाई
जमुई। सदर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में गुरुवार की रात्रि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान चंदा नहीं देने पर दबंगों ने संतोष तांती की पिटाई कर दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:16 PM (IST)
जमुई। सदर थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में गुरुवार की रात्रि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान चंदा नहीं देने पर दबंगों ने संतोष तांती की पिटाई कर दी। दबंगों की पिटाई से संतोष जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी कृष्णपट्टी निवासी संतोष के अनुसार वह पत्नी जूली देवी को लाने ससुराल बिहारी गया था। वहां पहुंचने पर केदार तांती, रंजीत तांती और रामेश्वर तांती द्वारा उससे प्रतिमा विसर्जन के नाम पर पांच सौ रुपया की मांग की। जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया तो उक्त लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें