विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदल गया बाघ एक्सप्रेस का रूट, गोरखपुर-सिवान समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन

Published: Tue, 25 Aug 2026 03:15 PM (IST)

गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण बाघ एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है। 1 और ...और पढ़ें

बदल गया बाघ एक्सप्रेस का रूट, गोरखपुर-सिवान समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन

बदल गया बाघ एक्सप्रेस का रूट, गोरखपुर-सिवान समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन

HighLights

  1. गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच दोहरीकरण कार्य से मार्ग बदला।

  2. नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण।

  3. झाझा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

संवाद सूत्र, बोड़वा (जमुई)। वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।

इसका असर झाझा स्टेशन से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन बाघ एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा।

13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि काठगोदाम से 01 सितंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी होकर चलेगी।

इस दौरान ट्रेन का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा और देवरिया सदर में नहीं होगा।

13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस

इसी तरह हावड़ा से 02 सितंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं होगा।

रेलवे के अनुसार, गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का कमीशनिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत एनआई कार्य के साथ 03 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है।

इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है ताकि मार्ग परिवर्तन और ठहराव में बदलाव के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सके।