भाकपा ने निकाली जागरूकता रैली
जमुई। गुरुवार को प्रखंड के करमा पंचायत के विभिन्न गांवों में भाकपा माले द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई।
जमुई। गुरुवार को प्रखंड के करमा पंचायत के विभिन्न गांवों में भाकपा माले द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसकी अगुआई जिला कमेटी सदस्य कंचन रजक एवं मुखिया रमेश यादव ने किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों को 27 सितम्बर को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित रैली में भाग लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय अभियान में गरीब, किसान, नौजवान, छात्रों को विशेष रूप से भाजपा के किए गए वादे को याद दिलाया जा रहा है। पंचायत के मंगलाटांड़, खच्हारा, लोहजारा, लुड़ीखाड़, करमा आदि गांव होते हुए रैली रामडीह में नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। कंचन रजक ने कहा कि भाजपा ने मजदूर, किसान, छात्र, युवाओं को धोखा देने का काम किया है। भाजपा लगातार गरीबों, आदिवासियों एवं दलितों पर हमला करा रही है। इस मौके पर माली पुजहर, जगदीश पुजहर, सकुनमा देवी, रंजु देवी, फुलयनी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।