भगवान भास्कर की प्रतिमा का हो रहा निर्माण
जमुई। छठ पर्व पर शहर के गणेशी मंदिर घाट एवं धोबीघाट पर भगवान भास्कर एवं छठ मईया की प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं।
जमुई। छठ पर्व पर शहर के गणेशी मंदिर घाट एवं धोबीघाट पर भगवान भास्कर एवं छठ मईया की प्रतिमा स्थापित की जा रही हैं। दोनों जगहों पर प्रतिमा का निर्माण मुगेंर के मुर्तिकार महादेव पंडित एवं विकास पंडित द्वारा किया जा रहा है। इन दोनों जगहों पर मेला लगने के कारण पुलिस प्रशासन से लेकर नगर पंचायत द्वारा सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष मोतीलाल गोयल, सचिव रंजन कुमार अकेला ने बताया गणेशी मंदिर घाट पर बीस हजार से अधिक भक्तों की भीड़ रहती है। मेला में कठघोड़वा, तारामाची आदि लगाई जाएगी। सूर्य देव एवं छठ मईया की प्रतिमा का निर्माण कर रहे मूर्तिकार ने बताया कि दो दिन के अंदर प्रतिमा तैयार हो जाएगी। पूजा व्यवस्था में समिति के नरेश बंका, ¨टकू कुमार, सुनील पासवान, छोटू कुमार, नवल यादव, मंटू, बंटी सहित दर्जनों युवा लगे हुए थे।