राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने की महिला सुरक्षा अभियान की शुरूआत
जमुई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 74वीं जयंती मनाई गई।
जमुई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 74वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही राहुल गांधी के आह्वान पर महिला सुरक्षा अभियान तथा पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ¨सह ने की। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि कम्प्यूटर की बुनियाद उनके द्वारा ही रखी गई थी। साथ ही सत्ता का भी केन्द्रीकरण को लेकर पंचायती राज व्यवस्था को और भी सशक्त उनके ही शासनकाल में बनाया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद देवी कुमारी ने महिला सुरक्षा अभियान से जिले की महिलाओं को जोड़ने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन परिसर में पौधरोपण भी किया गया। श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष दिवाकर ¨सह, प्रधान महासचिव निवास ¨सह, भासो यादव, धर्मेन्द्र पासवान, राजू भगत, बबलू होदा, अशोक दास, शमीम, नवीन ¨सह, रामाश्रय ¨सह, अनिल ¨सह, उबैद अंसारी, शंकर रावत, पवन पासवान, ¨चता देवी, राम मांझी, सफायत अंसारी, किशन कुमार ¨सह, रामदेव राम, बनारसी पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।