शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, जेल
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने नोन्ही मठ गांव के समीप से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:29 PM (IST)
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्थानीय थाने की पुलिस ने नोन्ही मठ गांव के समीप से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुकेश कुमार बताया जाता है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि पुलिस गश्ती में निकली हुई थी। इसी बीच नोन्ही मठ के समीप एक युवक को शराब के नशे में हंगामा करते हुए देखा गया। गश्ती दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें