देश को जगाना है तो युवाओं को भी जगाना होगा
जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में युथ एक्सपो कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए शांतिकुंज के प्रतिनिधि केपी दूबे ने कहा कि यदि देश को जगाना है तो युवाओं को जगाना होगा।
जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में युथ एक्सपो कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए शांतिकुंज के प्रतिनिधि केपी दूबे ने कहा कि यदि देश को जगाना है तो युवाओं को जगाना होगा। अच्छे और सच्चे बच्चे बने साधना, स्वाध्याय, संयम तथा सेवा आत्मनिर्माण के लिए है। इसे अपनाकर ही आत्म बल संपन्न किया जा सकता है। जन मानस के भावनात्मक बहिष्कार को अपने युद्ध का सर्वोपरि आवश्यकता मानते हुए ज्ञान युग के विस्तार के लिए विचार क्रांति के क्षेत्र में उत्साह पूर्वक जुटना चाहिए। इस समय की यह सबसे बड़ी सेवा है। श्री दूबे ने कहा कि बच्चे नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करें। आत्म¨चतन और आत्म विश्लेषण करें। इसके साथ ही समझदारी, जिम्मेदारी और ईमानदारी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। छात्रों को अपने जन्मदिन पर एक छोटे से पौधा लगाकर उसे अपना मित्र बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनो विकारों को जीतकर जैसे-जैसे मनुष्य जन सेवा की ओर बढ़ता है उसके गुण, कर्म और स्वभाव का परिष्कार होता जाता है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा सविता और ¨वध्यावासिनी के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर और बेलागंज से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। समारोह को प्रांतिय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष जी, शांतिकुंज के सदानंद अंबेडकर, विजय शर्मा तथा अखिलेश पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन रंगेश कुमार ने किया। जबकि मुख्य ट्रस्टी शारदानंद ¨सह, श्रीकांत शर्मा, निशांत रंजन, हरि जी, वचनदेव कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।