बजट से नाखुश हैं रेलवे वेंडर
जहानाबाद। अखिल भारतीय रेलवे वेंडर हॉकर्स यूनियन ने रेल बजट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप
जहानाबाद। अखिल भारतीय रेलवे वेंडर हॉकर्स यूनियन ने रेल बजट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि इससे केन्द्र सरकार का गरीब विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया गया है। यूनियन के अध्यक्ष धीरज गुप्ता व उपाध्यक्ष अरविंद साव ने कहा कि बजट से वेंडरों में काफी आशा जगी थी। वर्षो से किये जा रहे संघर्ष की जीत की उम्मीद की गयी थी। इसके बाद भी सरकार ने सारी आशाओं पर पानी फेर दिया। संगठन द्वारा वेंडरों को यात्री सेवा का दर्जा देने तथा कुलियों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ हीं न्यूनतम राजस्व शुल्क पर सामान बेचने का अधिकार देने के लिए संघर्ष किया जा रहा था। इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई। मांगों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।