शराब के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
जहानाबाद। परसबिगहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पहाड़ी बिगहा में छापेमारी कर 30 लीटर
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:14 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 07:14 PM (IST)
जहानाबाद। परसबिगहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पहाड़ी बिगहा में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला समेत तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कोविया देवी, धर्मेंद्र मांझी तथा योगेंद्र मांझी शामिल हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि वहां कुछ लोगों द्वारा महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मांझी टोला में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें