विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहानाबाद जेल को उड़ाने की मिली धमकी, छावनी में तब्‍दील हुआ इलाका

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 09 Jan 2016 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 11:42 AM (IST)

जेल ब्रेक कांड के कारण चर्चा में रहे जहानाबाद मंडल कारा को उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि, यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जहानाबाद। जेल ब्रेक कांड के कारण चर्चा में रहे जहानाबाद मंडल कारा को उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि, यह धमकी किसी नक्सली संगठन ने नहीं दी है। धमकी भरा पत्र मिलने पर काराधीक्षक रामचंद्र महतो ने काको थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। कारा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पटना जीपीओ से इंजीनियरिंग कालेज, गया के लेक्चर अखिलेश कुमार के नाम से स्पीड पोस्ट के जरिए शनिवार को काराधीक्षक को एक पत्र मिला। पत्र में अंग्रेजी में लिखा था, "I will blast Jehanabad jail. If you have power, then you stop me."

काराधीक्षक ने पत्र को जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा एसपी आदित्य कुमार को दिखाया। धमकी के बाद कारा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसडीओ डाॅ. नवल किशोर चौधरी ने मंडल कारा पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

जेल के बाहर और अंदर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा में एसएसबी के जवानों की भी तैनाती की गई है। एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि पत्र किसी सिरफिरे ने भेजा है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।